Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधवृद्ध महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

वृद्ध महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: पुलिस ने भंण्डारी बाग क्षेत्र मे वृद्ध महिला की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से प्रयुक्त चाकू, हत्या के दिन पहने कपड़े, 1670 रूपये व एक पर्स बरामद किया है।

डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते चार मार्च को भण्डारी बाग क्षेत्र में अकेले रहने वाली एक वृद्ध महिला कमलेश धवन की अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने मृतका की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को सीसी कैमरें खंगालने पर पता चला कि हत्या वाली रात एक संदिग्ध व्यक्ति मृतका के घर के पास से जाता हुआ दिखायी दिया। जिस पर पुलिस ने उसकी खोजबीन की तो पता चला कि उसका नाम महेन्द्र सिंह मेहता (पुत्र स्व. आनन्द सिंह मेहता निवासी अल्मोड़ा व हाल टीएचडीसी कालोनी) है। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी।

हत्यारोपी महेन्द्र सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह पहले एक स्थानीय होटल में बतौर मैनेजर नौकरी किया करता था। कोरोना काल के दौरान उसकी नौकरी छूट गयी और वह नशे का आदी हो गया। जिस कारण उसकी पत्नी व बच्चा भी मुझे छोड़कर चले गये। जिसके बाद से वह अपनी मुंहबोली बहन के साथ टीएचडीसी कालोनी में रहने लगा।

बताया कि पैसों की तंगी रहने के दौरान मुझे पता चला कि मुस्लिम कालोनी के पास एक वृद्ध अमीर महिला अकेली रहती है। जिस पर मैने उसे लूटने की योजना बनाकर अपने साथ चाकू लेकर तीन मार्च को उसके घर आया और लूट के दौरान विरोध करने पर उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी महेन्द्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, लूटे गये 1670 रूपये की नगदी, हत्या वाले दिन पहने कपड़े व एक पर्स भी बरामद किए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments