Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeशासनकांग्रेस ने जिला प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने जिला प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

रुद्रपुर: कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदासन कर रहे लोहिया मार्केट के व्यापारियों का समर्थन किया हैं| इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन व भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर व्यापारियों का उत्पीडन करने का आरोप लगाया हैं।

सोमवार को महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने  जिला प्रशासन व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।  इस मौके पर तनेजा ने कहा कि दशकों पुराना व्यापार कर रहे रोडवेज के सामने व्यापारियों की दुकानों को उजाडना गलत है। जब शहर के चारों तरफ बाईपास का निर्माण किया जा रहा है तो व्यापारियों को उजाडना उचित नहीं है।  

उन्होंने कहा कि प्रशासन पहले नैनीताल हाईवे से सरकारी विभागों का अतिक्रमण हटाए, उसके बाद ही व्यापारियों को उजाडने के बारे में सोचें। बीएसएनएल की बिल्डिंग हो या पोस्ट ऑफिस, नगर निगम, सिंचाई विभाग, रोडवेज हो सभी सरकारी विभागों ने अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन प्रशासन गरीब व्यापारियों को उजाडने पर उतारू है।  कहा कि जी 20 सम्मेलन का उत्तराखंड में आयोजन होने पर स्वागत करते हैं लेकिन जी 20 सम्मेलन की आड़ में  जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी है।

इस दौरान  हरीश बावरा, गोपाल भसीन, मोनू निषाद, विजय यादव, राजेश कुमार,मोहन भारद्वाज, महामंत्री विजय अरोरा, राजीव कामरा, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मोनिका ढाली, सपना गिल, प्रकाश शर्मा, उमर अली, आशीत बाला, हरीश जोशी, गौरव खुराना, आमिर हुसैन, रविंद्र गुप्ता, इदरीश गोला, शिवपद सरकार, विमल घरामी आदि  कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरने में भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments