Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधफर्जी मार्कशीट व डिग्री देने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

फर्जी मार्कशीट व डिग्री देने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

देहरादून: एसटीएफ टीम ने एक ऑपरेशन के दौरान फर्जी मार्कशीट व डिग्री देेने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 2 फरवरी 2023 को कोतवाली देहरादून ने हाई स्कूल व इंटर की फर्जी मार्क शीट बनाने वाले एक व्यक्ति राज किशोर राय को गिरफ्तार किया था| उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेजा था।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के आदेश पर उक्त मुकदमे का जांच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान उपरोक्त मुकदमे में फर्जी मार्कशीट तैयार करने के गिरोह का सरगना सहेंद्र पाल (पुत्र हरपाल निवासी खतौली) का नाम प्रकाश में आया था। जांच के दौरान यह भी पता चला की आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एनसीआरई नाम से एक संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया गया था जिसमें मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अधिनियमित होने संबंधी भ्रामक तथ्य प्रकाशित किए गए थे।

जांच के दौरान सहेद्रपाल की कई समय से तलाश की जा रही थी जो अपने घर खतौली से फरार चल रहा था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा वांछित सहेंद्र पाल की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ टीम को निर्देशित किया गया। एसटीएफ टीम द्वारा गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस विवेचक के साथ मिलकर कल 12 मार्च 2023 को वांछित सहेंद्र पाल को टेक्निकल सपोर्ट के माध्यम से सुकरताल मोरना जिला मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सहेंद्र पाल ने बताया कि वह राजकिशोर को पिछले 7-8 वर्षों से जानता है एवं राजकिशोर को उसी ने फर्जी मार्क शीट बनाने का आईडिया दिया था जिसके लिए उन्होंने एक फर्जी संस्था एनसीआरई के नाम से खोली थी जिसमें वह स्वयं मेंबर था एवं राजकिशोर से मिलकर हाई स्कूल इंटर की फर्जी मार्कशीट उपलब्ध कराते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments