Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनदियों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश

साफ-सफाई पर दिया विशेष जोर

रुद्रप्रयाग: नदियों के संरक्षण एवं संवर्धन तथा उनकी बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई I जिसमें गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में अवस्थित नदियों की बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नदियों में किसी भी दशा में आम जनमानस द्वारा कूड़ा-करकट न फेंका जाए इस पर सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत कड़ी निगरानी रखें। इसके साथ ही उन्होंने जनपद के घाटों में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि नदियों के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए नदियों के किनारे वृहद वृक्षारोपण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें एवं जिन व्यक्तियों द्वारा नदी में कूड़ा डाला जाता है उनके खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा यात्रा मार्ग में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए नियमित साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि एवं ऊखीमठ को निर्देश दिए हैं कि कूड़ा निस्तारण के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड हेतु चयनित की गई भूमि के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु उप वन संरक्षक से समन्वय स्थापित करते हुए इस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता सिंचाई पीएस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट,जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments