Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य विकास अधिकारी ने हाफ मैराथन की तैयारियों को लेकर की बैठक

मुख्य विकास अधिकारी ने हाफ मैराथन की तैयारियों को लेकर की बैठक

रुद्रप्रयाग: चिरबटिया में होने वाली हाफ मैराथन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने मैराथन के लिए स्वास्थ्य, पर्यटन, खेल, युवा कल्याण व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी हैं वह समय से पूर्ण कर ली जाए। उन्होने जल संस्थान को कार्यक्रम में पानी का टेंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य टीम को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को मैराथन के सफल आयोजन हेतु यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पर्यटन विभाग को भी उनसे संबंधित व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

बैठक में रिलायंस फाउंडेशन के टीम लीडर प्रकाश सिंह डसीला ने बताया कि पहल हिमालय स्वायत्त सहकारिता समिति द्वारा पर्वतीय हॉफ मैराथन आयोजित की जा रही है जिसमें प्रशासन व रिलायंस फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है। मैराथन में 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुषों के लिए 21 किमी दौड़ निर्धारित की गई है। इसके साथ ही 15 से 18 वर्ष के बालक व बालिका वर्ग हेतु 10 किमी तथा 10 से 16 वर्ष के बालक व बालिकाओं हेतु 5 किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 से 45 वर्ष तक की महिलओं के लिए 3 किमी दौड़ का आयोजन किया जाएगा जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पुरुष भी प्रतिभाग कर सकते हैं।

26 मार्च को प्रात 8 बजे से दौड़ का आयोजन किया जाएगा जिसमें 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 किमी की दौड़ में प्रथम विजेता को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रमश 8 व 6 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी तरह 10 किमी दौड़ में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान वाले को क्रमशः 4, 3 व 2 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 5 किमी की दौड़ में प्रतिभाग करने वाले पहले, दूसरे व तीसरे विजेता को क्रमशः एक हजार पांच सौ, एक हजार दो सौ व तीसरे को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 3 किमी की दौड़ में प्रथम विजेता को दो हजार, द्वितीय को एक हजार पांच सौ तथा तृतीय को एक हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही दौड़ पूरी करने वाली सभी महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही रस्साकसी में भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रत्येक टीम में 10-10 सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि रस्साकसी हेतु अभी तक 12 टीमों द्वारा पंजीकरण कराया गया है।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, सहायक अभियंता लोनिवि अजय थपलियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments