Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र को सीआरएस पोर्टल से निर्गत किए जाने के...

जिलाधिकारी ने जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र को सीआरएस पोर्टल से निर्गत किए जाने के दिए निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने के लिए जन्म-मृत्यु पंजीकरण के अंतर्गत जनपद स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र सीआरएस पोर्टल से निर्गत किए जाने की बात कही|

इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारीयों को ठीक ढंग से जानकारी प्राप्त कर जारी गाइडलाइन का भी अध्ययन करने के निर्देश दिए| इसको लेकर कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों को ईमेल एड्रेस अपडेट करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर पालिका व नगर पंचायतों को पोर्टल का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि इसकी जानकारी आम जनमानस को उपलब्ध हो सके।

बैठक में सहायक निदेशक जनगणना आरके बनवारी ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र का पंजीकरण सीआरएस पोर्टल के माध्यम से 01 जनवरी, 2023 से ऑनलाइन किया गया है तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अब सीआरएस पोर्टल के माध्यम से निर्गत होंगे जिसमें 4 तरह के प्रमाण-पत्रों के माध्यम से जारी किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम विकास अधिकारी तथा शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी द्वारा ही उक्त प्रमाण-पत्र निर्गत किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र उसी क्षेत्र से जारी किए जाएंगे जिस क्षेत्र में जन्म अथवा मृत्यु हुई है इसके लिए उन्होंने सभी नगर पंचायतों, नगर पालिका, जिला पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में सभी अधिकारियों के ई-मेल एड्रेस अपडेट किए जाएं। जिनके द्वारा अपने ईमेल एड्रेस अपडेट नहीं किए गए हैं वह अपने ईमेल एड्रेस अपडेट करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एचसीएस मार्तोलिया, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, सांख्यिकी अधिकारी विनोद कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments