Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपंतनगर से जयपुर फ्लाइट शुरू, केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

पंतनगर से जयपुर फ्लाइट शुरू, केन्द्रीय राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

पंतनगर: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का रविवार को  शुभारंभ किया। उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास सौंपा। पंतनगर से जयपुर के बीच इंडिगो एयर आज 26 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर-76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी। इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को करीब एक माह पूर्व पंतनगर-जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज 26 मार्च से शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments