Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डअमित शाह ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग

अमित शाह ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग

देहरादून: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बतौर अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दी।

अमित शाह ने कहा कि मैं देश की जनता और आप सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि अगली रामनवमी पर प्रभु श्री राम अपने भव्यमंदिर के अंदर अयोध्या में विराजमान होंगे। आज आप सभी दीक्षित होकर एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं तो मैं आप सभी को बधाई देता हूं।

शाह ने आगे छात्र-छात्राओं को समबोधित करते हुए कहा कि आपको इस बात का गर्व होगा आप की शिक्षा दीक्षा इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में हुई। साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए स्वामी श्रद्धानंद का आभार प्रकट किया। सभी विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह दयानंद के संदेशों को आत्मसात करते हुए स्वामी श्रद्धानंद के दिखाए रास्ते पर चले।

अमित शाह ने कहा कि देश में बहुत जल्द नई शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च और उत्तम शिक्षा तक मातृ भाषा में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने की दिशा में कार्य हो रहा है। प्रबंधन और तकनीकी शिक्षा भी मातृ भाषा में दी जाएगी। देश में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और विश्व स्तर पर हिंदी और भारतीय प्रतिभा का परचम लहराएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments