Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधस्कूल से लौट रहे युवक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

स्कूल से लौट रहे युवक पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

हल्द्वानी: एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर पुत्र पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में सुल्ताननगरी, पूर्वीखेड़ा, गौलापार निवासी त्रिलोक चन्द्र आर्या पुत्र हीरा राम ने कहा है कि उसका पुत्र धीरज काठगोदाम स्थित बाल संसार स्कूल में अध्ययनरत है।

आरोप है कि बीती दोपहर जब वह स्कूल से वापस लौट रहा था तो काठगोदाम निवासी राहिल ने अपने साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध पर आरोपियों ने उसके पुत्र को जान से मारने की नियत से घरों की छतों से पथराव कर दिया। जिसमें उसके पुत्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।

पीड़ित ने आरोपितों से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments