Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकत प्रकरणः सोमवार को पीड़िता के होंगे मजिस्ट्रेटी...

प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकत प्रकरणः सोमवार को पीड़िता के होंगे मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज

देहरादून: प्रशिक्षु खिलाड़ियों से अश्लील हरकतें करने के आरोपों से घिरा कोच नरेंद्र शाह दून अस्पताल में भर्ती है। शाह के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज है। अस्पताल में उसकी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।जबकि, उसकी हालत दो दिन से सामान्य है और जांच रिपोर्ट भी ठीक आई हैं।

अस्पताल से रिपोर्ट ठीक आने के बाद अब नरेंद्र शाह की मुश्किलें बढ़ बढ़ने वाली हैं। पुलिस कभी भी शाह को गिरफ्तार कर सकती है। इसी क्रम में अब सोमवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। आरोप लगाने वाली किशोरियों के बयान दर्ज करने के बाद मुकदमे के विवेचना अधिकारी सीओ अनिल कुमार जोशी टीम के साथ दून अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने नरेंद्र शाह के बयान दर्ज करने चाहे, लेकिन परिजनों ने कह दिया कि वह नींद में है। सीओ और उनकी टीम ने काफी देर इंतजार किया, लेकिन शाह के बहाने में कोई कमी नहीं आई।

सीओ अनिल कुमार जोशी का कहना है कि शाह मुकदमे की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा सकती है। पीड़िता के सोमवार को मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इधर, नरेंद्र शाह की हालत अब ठीक बताई जा रही है।

डिप्टी मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. धनंजय डोबाल ने बताया कि शाह की सारी रिपोर्ट अब सामान्य हैं। शुक्रवार रात को शाह ने कहा था कि सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस पर ऑक्सीजन दिया गया, लेकिन ऑक्सीजन लेवल बिल्कुल ठीक था। जल्द ही शाह को अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments