Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधधार्मिक गुरु से मारपीट के आरोप में कोतवाली का किया घेराव

धार्मिक गुरु से मारपीट के आरोप में कोतवाली का किया घेराव

हल्द्वानी: भोटिया पड़ाव क्षेत्र में देर शाम एक धार्मिक गुरु से मारपीट का आरोप लगाकर एक पक्ष ने कोतवाली का घेराव कर दूसरे पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। देर रात आक्रोशित लोगों की तहरीर पर मनोज भट्ट समेत 30 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम भोटियापड़ाव झंडे वाले पार्क के सामने गली के भवन में धार्मिक गतिविधि चल रही थी। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, सिटी मजिस्ट्रेट और नगर निगम की टीम भी आ गई थीI बताया जा रहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने भवन स्वामी से जमीन के कागज, निर्माण की अनुमति दिखाने के लिए कहा। लेकिन कागजात नहीं दिखाने पर भवन सील कर दिया। कार्रवाई से नाराज एक पक्ष ने धार्मिक गुरु से अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोतवाली का घेराव कर दिया। आला पुलिस के अधिकारियों और धार्मिक गुरुओं के समझाने पर भी लोग नहीं माने।

देर रात करीब दो बजे तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने और आईजी के आश्वासन पर हंगामा शांत हुआ। कोतवाली के भीतर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ एक पक्ष के कुछ लोग और धार्मिक गुरु मौजूद थे। पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले पर एडीजी लॉ एंड आर्डर बी. मुरुगेशन की भी नजर रही और उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार को भी मामले से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments