Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डऑनलाइन दारोगा भर्ती प्रकरण में एक और गिरफ्तार

ऑनलाइन दारोगा भर्ती प्रकरण में एक और गिरफ्तार

देहरादून: ऑनलाइन दारोगा भर्ती गड़बड़ी मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दारोगा भर्ती मामले में आयोग की ओर से परीक्षा करवाने के लिए ठेका दिया गया था। इसमें कुछ आरोपियों ने मिलकर हरिद्वार के स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी को हायर कर दिया। पेपर के दौरान इस इंस्टीट्यूट में गड़बड़ी सामने आई थी।

इसी इंस्टिट्यूट से संबंधित चार आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। दरोगा भर्ती के लिए 17 सेंटर चयनित किए गए थे, अब तक एक ही सेंटर की जांच पूरी हो पाई है। जिसमें से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments