Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकाबीना मंत्री जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री गड़करी से की मुलाकात

काबीना मंत्री जोशी ने की केन्द्रीय मंत्री गड़करी से की मुलाकात

देहरादून: उत्तराखण्ड के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मंत्री गणेश जोशी ने उनसे देहरादून-किमाड़ी मोटर मार्ग चौड़ीकरण व सुधारीकरण का अनुरोध किया। साथ ही मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग तीन किलोमीटर लंबी टनल का शिलान्यास करने के लिए भी निमंत्रण दिया। जिस पर केंद्रीय मंत्री ने टनल का शिलान्यास करने के लिए जल्द ही उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को बताया कि किमाड़ी मोटर मार्ग को देहरादून-मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। लेकिन इस रास्ते की हालत खस्ताहाल है। मसूरी में पुरे वर्ष सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवंबर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

मंत्री ने कहा देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने से देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगा और सैलानियों एवं श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जिस पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने शीघ्र मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments