Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसनकी दामाद ने सास को लोहे की रॉड से मार-मार किया अधमरा

सनकी दामाद ने सास को लोहे की रॉड से मार-मार किया अधमरा

सास को धोखे से घर बुलाकर की पिटाई, जान बचाकर भागी सास

देहरादून: एक सनकी दामाद ने अपनी सास को मार-मार कर अधमरा कर दिया I दामाद ने सास के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे लोहे की रॉड से पीटा और गले में रस्सी डालकर दम घोंटने की कोशिश की I सास किसी तरह अपनी जान बचा कर भागी I

पुलिस ने ससुर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 9 निवासी प्रभुनाथ में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका दामाद ओमप्रकाश पशुलोक विस्थापित की गली नंबर 2 में रहता है। बताया कि दोपहर में दामाद उनकी दुकान पर आया। उसने बताया कि उनकी बेटी (आरोपी की पत्नी) जीने से नीचे गिर गई है, उसको अस्पताल लेकर जाना है।

प्रभुदयाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी मुन्नी देवी को दामाद के साथ भेजा और स्वयं दुकान बंद करने लगे। रास्ते में उनकी पत्नी बदहवास और खून से लथपथ मिली। पत्नी ने बताया कि दामाद उन्हें झूठ बोलकर अपने घर ले गया।

सास ने कहा कि दामाद ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने पहले उन्हें लोहे की रॉड से पीटा और फिर दीवार पर सिर पटक पटक कर मारने लगा। उसने गले में रस्सी डालकर खींचकर उनको मारने का प्रयास किया। किसी तरह से वह मौके से अपनी जान बचाकर भागी।

कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि सास ने दामाद को सनकी किस्म का व्यक्ति बताया है। संपत्ति को लेकर भी विवाद की बात सामने आ रही है। बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments