Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधएडवोकेट के घर लाखों की चाेरी में पति-पत्नी गिरफ्तार

एडवोकेट के घर लाखों की चाेरी में पति-पत्नी गिरफ्तार

देहरादून: एडवोकेट के घर चाेरी में शातिर पति-पत्नी को कैंट पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया। करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। उनके कब्जे से लाखों के चोरी के गहने और नकदी बरामद हुई है। मुजफ्फरनगर में दोनों के खिलाफ चोरी के एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, 15 मार्च को नीरज जैन निवासी आदर्श आकाशदीप कॉलोनी ने कैंट कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि वह तीन मार्च को बेटे के घर बंगलूरू गए थे। 14 मार्च को लौटे तो घर की खिड़की खुली थी। अंदर देखा तो आलमारी और लॉकर के ताले टूटे थे।

वहां रखे सोने और हीरे के जेवरात और एक लाख की नकदी गायब थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर करीब 350 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कुछ फुटेज में टीम को घटनास्थल पर एक संदिग्ध स्कूटी दिखी। सामने का नंबर गायब था और पीछे की नंबर प्लेट मुड़ी थी। केवल 2162 नंबर दिख रहा था।

जानकारी के अनुसार फुटेज में यह स्कूटी मुजफ्फरनगर की ओर जाती दिखी। इसके बाद टीम मुजफ्फरनगर रवाना की गई। वहां जांच में पता चला कि स्कूटी प्रदीप कोहली के नाम है और वह शातिर चोर है। इसके बाद प्रदीप कोहली की तलाश शुरू की गई। बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर प्रदीप कोहली और उसकी पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। वे मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और चोरी का माल बेचने जा रहे थे। घर की तलाशी में चोरी की गई रकम में से 27 हजार रुपये भी बरामद हुए। डीआईजी ने पुलिस टीम के लिए 15 हजार के इनाम की घोषणा की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments