Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसुरक्षित जोशीमठ का संदेश देंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देंगे खिलाड़ी, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

देहरादून: आज शनिवार से जोशीमठ में सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है I वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस आयोजन में शामिल होने जोशीमठ पहुंचे है I

सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए आज आठ अप्रैल से औली में स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर की स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।रेस बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से औली (46 किलोमीटर) तक आयोजित होगी।

सीएम धामी जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों की ओर से पंजीकरण किया गया है।

इस कार्यक्रम में उड़ीसा, यूपी, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड के प्रतिभागी शामिल होंगे। जोशीमठ से 98 महिलाओं ने भी टीम रेस में प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण कराया है, जबकि नेपाल और यूपी से भी एक-एक महिला ने पंजीकरण करवाया है। रेस बदरीनाथ धाम से दस किलोमीटर पहले हनुमान चट्टी से जोशीमठ नगर और सुनील गांव होते हुए औली पहुंचेगी।
 

इसमें प्रतिभागियों को 48 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के टॉप-5 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन दो अलग-अलग दिनों में किया जाएगा। 

वहीं, स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन की ओर से स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस के माध्यम से सुरक्षित जोशीमठ का संदेश दिया जाएगा। जिससे जनवरी में थप पड़े व्यवसाय को एक उर्जा मिलने की संभावना है I

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments