Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकेन्द्रीय मंत्री ने दिए चारधाम यात्रा व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश

केन्द्रीय मंत्री ने दिए चारधाम यात्रा व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश

देहरादून: केंद्रीय सड़क परिवहन राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह डोईवाला के लाल तप्पड़ स्थित बीआरओ हेडक्वार्टर पहुंचे। देश की सीमाओं से लगी सड़कों की स्थिति को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने नार्थ ईस्ट के अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़कों की स्थिति पर समीक्षा की। साथ ही उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा को लेकर भी अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

वहीं दूसरी ओर ऋषिकेश में डीजीपी अशोक कुमार ने एम्स ऋषिकेश में देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के पुलिस अधिकारियों के बैठक ली। डीजीपी ने कहा कि चारधाम यात्रा, कांवड़ यात्रा और वीकेंड के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाहरी वाहनों के लिए वन वे यातायात किया जाएगा।

बाहरी राज्यों के वाहन नेपाली फार्म से भानियावाला वाया रानीपोखरी होकर नटराज से भद्रकाली की ओर जाएंगे। वापसी में गरुड़चट्टी से बाघखाला होते हुए पशु बोलो बैराज तक भेजे जाएंगे। हरिद्वार से चीला बैराज पर बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक होगी। यातायात प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी और यातायात निरीक्षक और 100 पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments