Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क दुर्घटना में छह नेपाली मजदूरों की मौत

सड़क दुर्घटना में छह नेपाली मजदूरों की मौत

पिथौरागढ़: झूलाघाट में विषुपति का पर्व मनाने भारत से अपने घर नेपाल वापस लौट रहे 6 नेपाली मजदूरो की जीप दुर्घटना में मौत हो गई है। पांच लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। भारतीय सीमा से लगे झुलाघाट से बझाग जा रही जीप मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे झौलेक मोड़ के पास खाई में जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देर रात भारत से नेपाल जा रहे मजदूरों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिला पुलिस कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता पुलिस निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि पांच सौ मीटर नीचे गिरी जीप में सवार केदारस्यू गांव पालिका के साठ वर्षीय मनी बोरा, 42 वर्षीय नरे बोहरा, 35 वर्षीय गोरख बोरा, 45 वर्षीय मान बहादुर धामी, 45 वर्षीय बिरख धामी और 45 वर्षीय बुरे धामी की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में ड्राइवर का पता नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि यह सभी लोग भारत में मजदूरी करते थे और विषुपति का पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह से खाई में पड़े शवों को निकालने का काम शुरू हो चुका है। मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments