Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधसात न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

सात न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

देहरादून: पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के मामले मे सात न्यूज पोर्टल संचालकों के खिलाफ थाना पटेलनगर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार यश शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा निवासी 102 ओर्चिड अपार्टमेन्ट इंजिनियर्स एन्क्लेव ने थाना पटेलनगर में एक लिखित तहरीर देकर बताया है कि उन्होंने अपने साथियों आकाश शर्मा व विशाल नायर के साथ मेहूँवाला के एक घर मे कॉल सेन्टर बनाने के लिए सेट अप किया थाI

दस अप्रैल की शाम को लगभग 8 बजे के करीब 6-7 लोग आये और कहने लगे कि तुम लोग फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे होI इस दौरान उन लोगों ने हमारे फोन जमा करवा लिये व लेपटॉप व अन्य पूरा सामान एक जगह पर रखवा दिया, और 50 लाख रुपये की माँग करने लगे।

इस पर हमने हाथ पैर जोडे व माफी माँगी तो हमारी बात पांच लाख रुपये मे हो गई। इसके बाद आरोपियों ने पीडितों को बताया कि वे लोग न्यूज पोर्टल वाले है, उन्होंने पीड़ितों के फोटो व वीडियो भी बनायी और कहा कि यदि तुमने पांच लाख रुपये नही दिये तो हम तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे।

पीड़ितों के अनुसार आरोपियों ने अपने नाम अमन कुमार (न्यूज बदलाव), सलमान (न्यूज ट्रू मीडिया), रंजीत सिह (न्यूज बदलाव), परवेज अंसारी,सोनिया बालियान (राईसिंग पोस्ट), बॉबी (इण्डिया न्यूज चैनल),व रोहिना (खबर 24) बताए। इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पटेलनगर ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments