Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डपूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पूर्व सीएम हरीश रावत ने धामी सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धामी सरकार की ओर से ग्लोबल मैकेंजी कंपनी के सुझावों पर काम करने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ठीक वैसा ही है, जैसा लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की जमीनों को बेचकर भारतीय रेलवे को मुनाफे में ला दिया था। बाद रेलवे को इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़े थे। उन्होंने कहा कि यह फार्मूला राज्यहित में नहीं है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि कंपनी के सुझाव में सरकार हल्द्वानी में हाईकोर्ट बनाने की बात कह रही है। ऐसा होने से हल्द्वानी पूरी तरह से चोक हो जाएगा। हल्द्वानी के चोक होने का मतलब है, पूरा कुमाऊं अंचल चोक हो जाएगा। देहरादून में भी सरकारी कार्यालयों की संपत्तियों को बेचकर रायपुर में नया कांप्लेक्स बनाने की बात हो रही है।

रायपुर मतलब देहरादून। यहां के रायपुर की तुलना छत्तीसगढ़ के नए रायपुर से नहीं कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में नया रायपुर हजारों एकड़ भूमि में बन रहा है और हम एक मुट्ठी भर भूमि में रायपुर में सारे सरकारी कार्यालयों, सचिवालय, विधानसभा आदि को सीमित कर देना चाहते हैं, ताकि देहरादून के आवागमन का सारा रास्ता चोक हो जाए और देहरादून पहले से भी ज्यादा समस्या ग्रस्त हो जाए।

पूर्व सीएम ने कहा कि कल तक भू-कानून का शोर पूरे राज्य में था, अब फिर से जनता और सरकार सो गई है। सरकार शायद तब नया भू-कानून लेकर आएगी, जब गांव-गांव की जमीन बिक जाएगी। सरकार को अच्छा लग रहा है, जमीनें बिक रही हैं। प्रति व्यक्ति औसत आमदनी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा से इसके लिए आवाज उठ रही है। इस आवाज को पूरे राज्य से उठनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments