Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधरिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया दरोगा ,पुलिस में हड़कंप

रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया दरोगा ,पुलिस में हड़कंप

देहरादून: विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर उत्तराखंड पुलिस के दरोगा को गिरफ्तार कर पूरे महकमे को शर्मसार करने वाली करतूत को उजागर किया है। बीती रात हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एक दारोगा को विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यहां तैनात दारोगा इंद्रजीत राणा धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दरोगा गिरफ्तारी के बजाय 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर आरोपी से 20 हजार की रिश्वत मांग रहा था।

दरोगा द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सूचना आरोपी ने विजिलेंस को दीI सूचना मिलने पर देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने पूरा जाल बिछाया। प्लानिंग के तहत नोटों पर रंग लगाकर दारोगा को पकड़ाया गया। हाथ में आते ही नोटों से रंग छूट पढ़ा और विजिलेंस टीम ने दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया।

मामले की जानकारी पुलिस विभाग में जंगल की आग की तरह फैल गई और हड़कंप मच गया। देर रात तक आला अधिकारी घटना की जानकारी लेने में जुटे थे, और विजिलेंस की टीम आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करने में जुटी रही। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दारोगा इंद्रजीत सिंह राणा को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया है। मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments