Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधफरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई, घर का सामान किया जब्त

फरार आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई, घर का सामान किया जब्त

रुद्रपुर: वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के भाई के घर पर हुई लाखों की चोरी के मामले में फरार चल रहे पांचवे आरोपी के घर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने सामान को कोतवाली में जब्त कर रख लिया है I हालांकि पुलिस चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

पुलिस के मुताबिक भूरारानी के सरस्वती इन्केलव में रहने वाले मनीष चुघ वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के भाई अगस्त माह में परिवार के साथ विदेश गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात, दुनाली बंदूक और 50 हजार की नगदी चुरा ली थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पांचवा आरोपी लंबावड़ निवासी नवाब फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास करने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा तो पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए कोर्ट से कुर्की का आदेश प्राप्त कर लिया।

इस संबंध में कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की विवेचना कर रहे एसआई  महेश कांडपाल ने पुलिस टीम के साथ आरोपी के पैतृक गांव लंबावड़ जाकर उसके घर की छानबीन की और सारा सामान कोतवाली लेकर आ गए। उन्होंने बताया कि कुर्की की कार्रवाई के बाद भी आरोपी ने अपनी गिरफ्तारी नहीं दी, तो आरोपी पर ईनाम घोषित कर वांछित ईनामी बदमाश की सूची में शामिल किया जाएंगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments