Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयअतीक-अशरफ हत्याकांड: सीबीआई जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

अतीक-अशरफ हत्याकांड: सीबीआई जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

देहरादून: सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने पुलिस हिरासत में हुए माफिया-नेता अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में सीबीआई जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की हैं।

अपनी याचिका में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि भले अतीक अहमद और उसके भाई अपराधी थे, लेकिन जिस प्रकार से उनकी हत्या हुई है, उस पृष्ठभूमि को देखते हुए इस कांड के राज्य पोषित होने की पर्याप्त आशंका दिखती है| उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड के बाद जिस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में ढील बरतने की भूमिक बनाई है उससे नहीं लगता कि कोई ठोस जांच और कार्रवाई होगी|

बता दें, इससे पहले भी अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या के मामले में रविवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। याचिका में इस हत्याकांड की जांच के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया। अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा दायर याचिका में 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश में हुई 183 मुठभेड़ों की भी जांच की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments