Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधजेहरीली शराब कांड का बड़ा खुलासा ,पंचायत चुनाव से पहले गंवाई थी...

जेहरीली शराब कांड का बड़ा खुलासा ,पंचायत चुनाव से पहले गंवाई थी 12 लोगों ने अपनी जान

हरिद्वार: पिछले साल 9 व 10 नवंबर को पथरी के शिवनगर ग्राम पंचायत में 12 ग्रामीणों की हुई मौत स्प्रिट से बनी जहरीली शराब के सेवन से हुई थी। प्रयोगशाला से आई सैंपल की जांच रिपोर्ट से खुलासा हुआ है।

ग्रामीण इलाकों में बिक्री के लिए कई लोग इसे बनाते हैं। पथरी में भी पंचायत चुनाव से ठीक पहले ग्रामीणों को स्प्रिट से बनी शराब परोसी गई थी। ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बनाई जाती है। पथरी कांड के बाद भी अवैध शराब बनाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ था|

शिव नगर ग्राम पंचायत के चर्चित शराब कांड में भी स्प्रिट से बनी शराब ही ग्रामीणों को बांटी और परोसी गई थी । शराब पीने से 12 लोगों की मौत से प्रदेशभर में हड़कंप मच गया और कई लोग बीमार हुए थे | शिव नगर ग्राम पंचायत के फूलगढ़, शिवगढ़ और दुर्गागढ़ गांव के 12 लोगों की मौत पर तत्कालीन एसओ समेत कई पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग पर गाज गिरी थी |

जहरीली शराब बांटने के आरोप में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ रही बबली देवी व उसके पति बिजेंद्र व जेठ नरेश को आरोपी बताया गया । तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और जेल में रहते हुए बबली देवी चुनाव जीत गई। बबली देवी का पति बिजेंद्र और जेठ नरेश अभी जेल में ही है।

एसआईटी प्रभारी एवं एसपी क्राइम रेखा यादव ने बताया कि घटना के दौरान शराब के सैंपल लिए गए थे। आबकारी विभाग ने सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे थे। उनकी जांच रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में शराब स्प्रिट से बनी होने का खुलासा हुआ है। शराब कांड के मामले की जांच कर रही एसआईटी तीनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments