Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराध11 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही

11 अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही

हल्द्वानी : बनभूलपुरा पुलिस ने 11 अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा अधिनियम में कार्यवाही की है। एसएसपी पंकज भट्ट के आदेश पर पुलिस ऑपरेशन क्रेक डॉउन अभियान चला रही है। इसके तहत बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक की बिक्री, चोरी व अवैध जुआ, सट्टा और वाहन चोरी आदि की घटनाओं को कारित कर अवैध रुप से धनोपार्जन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा-3ध्4 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम 1970 के तहत कार्यवाही की है।

इन अपराधियों में शिवम निवासी बाल्मीकि बस्ती जवाहरनगर, सैफ अली हथौड़ा निवासी गफूरबस्ती, फरजन्द निवासी गौजाजाली उत्तर, आमिर हुसैन निवासी इन्द्रानगर छोटी लाइन, करन निवासी जवाहरनगर, वसीम अहमद निवासी उजाला नगर, मुकेश कश्यप निवासी चैधरी कॉलौनी, गौजाजाली, राहुल बाल्मीकि निवासी गांधीनगर, मौहम्मद खालिद निवासी इन्द्रानगर और अजीम गफूर बस्ती शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की है।                

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments