Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी हिमपात से ग्लेशियर टूटा,बर्फीले तूफान की चेतावनी

भारी हिमपात से ग्लेशियर टूटा,बर्फीले तूफान की चेतावनी

पिथौरागढ: उच्च हिमालय में हो रहे भारी हिमपात से पिथौराढ जनपद के नलपल्यु से दो किमी पीछे खनला ग्लेशियर टूट गया है। ग्लेशियर की बर्फ गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग पर जमा होने से मार्ग बंद हो गया है। उच्च हिमालय आने जाने वाले वाहन फंस गए हैं।

उच्च हिमालय में भारी हिमपात के चलते ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी हो चुका है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नपलच्यु से दो किमी पीछे गणेश नाले के पास खनला ग्लेशियर टूटा और सीधे तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर गिरा। गनीमत रही कि जिस समय ग्लेशियर टूटा उस समय सड़क पर गणेश नाला के पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फीले तूफान आने की चेतावनी दी है।

मार्ग बंद होने से उच्च हिमालय आने जाने वाले वाहन फंसे हैं। धारचूला से गुंजी जाने वाले वाहन छियालेख और गुंजी से धारचूला आने वाले वाहन मौेके से गुंजी लौट चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments