Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत

ऑक्सीजन लेवल कम होने पर बिगड़ी धाम में दो लोगों की तबीयत

देहरादून: केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर दो लोगों को पवनहंस के हेलीकॉप्टर से एयर लिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। रविवार को राजेश स्वामी व नरेश रावत की अचानक तबीयत खराब हो गई। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में पिछले कई दिनों से दोपहर बाद हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने कारोबार को लेकर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हेलीकॉप्टर से फाटा पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों का स्वास्थ्य अब ठीक है

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments