Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपानी को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद, चली गोलियां, तीन घायल

पानी को लेकर दो पक्षों में आपसी विवाद, चली गोलियां, तीन घायल

हरिद्वार: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बिच झड़प हो गयी| मामला इतना बड़ा की दोनों के बिच जमकर गोलियां चली| इस दौरान दो लोग घायल हो गए| घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया हैं| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं|

जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी गांव की है। गांव के दो पक्षों के लोग अपने-अपने खेतों में पानी देने के लिए गए थे। एक पक्ष खेतों में निकलने वाले नाले से सिंचाई विभाग की ओर से आने वाला पानी अपने खेतों में पहुंचा रहा था तो दूसरा पक्ष उस नाले से निजी ट्यूबबैल का पानी अपने खेतों में ले जाने की बात करने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में नोकझौंक होने लगी। देखते ही देखते बात मारपीट तक जा पहुंची तो दोनों ओर से काफी संख्या में लोग खेतों में हथियार लेकर इकट्ठा हो गए।

जिस कारण दोनो ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। आसपास खेतों में काम करने वाले किसान भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। वहीं बताया गया है कि दोनो ओर से धारदार हथियार से भी एक दूसरे पर हमला किया गया है। इस झगड़े में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

घायलों के नाम रमन पुत्र बिजेंद्र, प्रयकु पुत्र रंधावा व धर्मपाल पुत्र सहदेव बताए गए हैं। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments