Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधगंगा घाटों से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के 11...

गंगा घाटों से यात्रियों का सामान चोरी करने वाले गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

देहरादून : यात्रा सीजन में गंगा घाटों के किनारे यात्रियों के सामान, नकदी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह (बरूआर जाति) का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश किया है। इस मामले में चोरी की दो घटनाओं का अनावरण करते हुए चोरी के 17 मोबाइलो व नगदी के साथ 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी गंगा घाटों के किनारे यात्रियों को बातों में उलझा कर या अन्य तरीकों से उनका ध्यान भटकाकर देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश में 24 अप्रैल को पंकज गुप्ता पुत्र श्रीचंद्र निवासी हीरालाल मार्ग ऋषिकेश शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह सुबह करीब 8ः30 बजे मैं त्रिवेणी घाट पर गंगा में स्नान करने गया था, तो उस दौरान किसी ने उसके कपड़े चोरी कर लिए। जिसमें उसका पर्स भी था। जिसमें नकदी व अन्य सामान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इस मामले में पुंलिस ने सुराग लगाते हुए गंगा घाट पर अंतर्राज्यीय गिरोह सक्रिय होने की बात सामने आई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।  पकडे गए सभी आरोपी गोंडा उत्तरप्रदेश के निवासी बताए जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments