Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधअंकिता हत्याकांड: गवाह के जेंडर को लेकर छिड़ा विवाद

अंकिता हत्याकांड: गवाह के जेंडर को लेकर छिड़ा विवाद

देहरादून: अंकिता हत्याकांड में अब एक नया मामला सामने आया है I जहाँ गवाह के जेंडर को लेकर सनसनी मची हुयी है I कोर्ट में सोमवार को गवाही के लिए पहुंचे गवाह नंबर सात खुशराज को बचाव पक्ष ने लड़की बताया है।

आरोप है कि अभियोजन ने उसे जानबूझकर लड़का बताकर कोर्ट में पेश किया है। वह जन्म से लड़की ही है। वहीं, बचाव पक्ष अब इसके पक्ष में साक्ष्य जुटाने की बात कर रहा है। खुशराज लड़का है या लड़की, इसे सिद्ध करने के लिए कोई आधार कार्ड या अन्य परिचय पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।

आपको बता दें कि, अंकिता हत्याकांड में खुशराज की गवाही अहम है। इसी ने सबसे पहले अंकिता को फोन पर चिल्लाते हुए सुना था। लेकिन, बचाव पक्ष के अधिवक्ता अमित सजवाण के तर्क से इसमें नया विवाद छिड़ गया है। विवाद खुशराज के जेंडर को लेकर है। खुशराज का कहना है कि उसका आधार कार्ड नहीं बना है।

वहीं, अभियोजन के अधिवक्ता जितेंद्र रावत का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई बात नहीं छुपाई गई है। खुशराज को जब नौकरी मिली थी तो उसने जेंडर के सामने पुरुष ही लिखा था। यह बात पुलिस को भी पता है। गवाह लड़का है या लड़की, इस बात को सुनने से कोर्ट ने भी इन्कार कर दिया था। ऐसे में इस बात पर विवाद उचित नहीं है। बचाव के पास यदि कोई साक्ष्य है तो वह प्रस्तुत करे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments