Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
HomeUncategorizedउत्तराखंड ज्योतिष सेवा संस्थान ट्रस्ट करेगा ज्योतिष कार्यशाला एवंम निशुल्क परामर्श का...

उत्तराखंड ज्योतिष सेवा संस्थान ट्रस्ट करेगा ज्योतिष कार्यशाला एवंम निशुल्क परामर्श का आयोजन

देहरादून: उत्तराखंड ज्योतिष सेवा संस्थान ट्रस्ट जनता के साथ एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन करेगा। गुरुवार को आयोजित ट्रस्ट की बैठक में इस कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया। कार्यशाला आगामी रविवार तीस अप्रैल को देहरादून में आयोजित होगी। इस दौरान ज्योतिष विद्वानों के द्वारा अनुभवों को साझा करने समेत ज्योतिष सम्बन्धी भ्रांतियों पर परामर्श दिया जायेगा।

उत्तराखंड ज्योतिष सेवा संस्थान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष पी.पी.एस राणा ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि ट्रस्ट द्वारा 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ज्योतिष कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। देहरादून के रायपुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जूनियर क्लब में होने वाली इस कार्यशाला में शहर के वरिष्ट ज्योतिष भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान विद्वान ज्योतिष आम जनता को संबोधित करते हुए अपने अनुभवों को साझा करेंगे, वहीं ज्योतिष को लेकर लोगों के मन में भ्रांतियों पर प्रकाश डालते हुए उचित परामर्श भी देंगे। यह परामर्श पूरी तरह निशुल्क दिए जायेंगे

बैठक में मुख्य रूप से डा.पंकज किशोर गौड़, आचार्य रमेश सेमवाल, नरेश मनोचा, तृप्ति चीमा, नलिनी तनेजा व राशि शर्मा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments