Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधगैंगस्टर के अपराधियों ने की तौबा, सहारनपुर में किया सरेंडर

गैंगस्टर के अपराधियों ने की तौबा, सहारनपुर में किया सरेंडर

हरिद्वार: उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के बिहारीगढ़ थाने में उत्तराखण्ड के चार गैंगस्टर अपराधियों ने पुलिस के सामने थाने में आत्मसर्मपण कर दिया है। खास बात यह है कि यह सभी आरोपी तख्तियां लेकर थाने पहुंचे थे। जिसमें लिखा था कि मैं गैंगस्टर का अपराधी हू और अपराध से तौबा कर रहा हूँ, कि अब अपराध नहीं करूंगा। वहीं इस सम्बन्ध में जब हरिद्वार पुलिस से फोन पर बातचीत की गयी तो उन्हे मालूम ही नहीं था कि उनके यहां के गैंगस्टर बदमाशों द्वारा यूपी के बिहारीगढ़ थाने में समर्पण कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड के थाना भगवानपुर के गांव लालवाला निवासी दो भाईयों सहित चार गैंगस्टर के आरोपियों ने थाना बिहारीगढ़ पहुंच कर थाना प्रभारी के सामने अपराध से तौबा करने की कसम खाई। थानाध्यक्ष बीनू सिंह के अनुसार गैंगस्टर के इन चारों अपराधियों पर उत्तराखण्ड के थाना भगवानपुर व उत्तर प्रदेश के थाना बिहारीगढ़ में चोरी, लूट व पुलिस मुठभेड़ के दर्जनों मुकदमें दर्ज है।

उन्होने बताया कि गैंगस्टर के इन आरोपियों ने थाना परिसर में पहुंच कर अपराध से तौबा करने की कसम खाई है। उत्तराखण्ड के इन गैंगस्टरों के नाम भगवानपुर के लालवाला निवासी दो भाई तौकीर व शौकीन पुत्र जुल्फान तथा साबिर पुत्र आलिया व फैजान पुत्र सालिम बताये जा रहे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments