Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी ने पत्रकार व लेखक जय सिंह रावत से की मुलाकात

सीएम धामी ने पत्रकार व लेखक जय सिंह रावत से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार व लेखक जय सिंह रावत से मुलाकात की| इस दौरान उन्होंने जय सिंह रावत को अपनी पुस्तक “बदलते दौर से गुजरती जन जातियां“ भेंट की।

बता दें, यह पुस्तक हाल ही में भारत सरकार के नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एन बी टी) ने प्रकाशित की है। एन बी टी द्वारा प्रकाशित की जाने वाली जय सिंह रावत की यह दूसरी पुस्तक है। दोनों ही पुस्तकें शोध ग्रन्थ हैं।

लेखक जय सिंह रावत ने कहा कि इस शोध ग्रन्थ में सरसरी तौर पर भारत के सम्पूर्ण जनजातीय समाज पर रौशनी डालने का प्रयास किया है, लेकिन पूरा फोकस केवल उत्तराखंड की पांचों जनजातियों पर किया गया है। इस ग्रन्थ में उत्तराखण्ड की पांचों जनजातियों एवं उनकी उपजातियों पर विकास की प्रकृयाओं और विशेष रूप से शिक्षा तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभाव को समझने का प्रयास करने के साथ ही जनजातीय लोगों की विविध संस्कृतियां, समाज, स्थान, भाषा, लिपि, जैविक भिन्नता, शैक्षिक स्तर, विकास का प्रभाव, भोजन की आदतें, पूजा पद्धतियां और परम्परागत प्रथाओं पर प्रकाश डालने का प्रयास किया है। यह ग्रन्थ लेखक के लगभग तीन दशक से अधिक समय के शोध और अध्ययन का प्रतिफल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments