Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाली वियाग्रा बर्बाद होने की...

भारी बर्फबारी से हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाली वियाग्रा बर्बाद होने की आशंका

पिथौरागढ़: हिमालय वियाग्रा इस बार गर्मी के मौसम में भारी बर्फबारी में दब गया है। भारी बर्फबारी के कारण ये तीन फीट बर्फ में दबा हुआ है। इससे काफी नुकसान होने की बात स्थानीय लोग कह रहे हैं। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में हिमालय वियाग्रा उगता है, लेकिन बर्फबारी की वजह से अभी ये बर्फ में ही दबा हुआ है और काफी बर्बाद हो चुका है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से जून के मध्य तक ये उगता है। इसका व्यापार करने वाले इसकी कीमत 10 से 12 लाख रुपये प्रति किलो बताते हैं।

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी ब्लाक के मिलम, बुई पातो, सैपोलो, क्विरिजिमिया, कुलथम, धुरटोली के करीब आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण घाटियों तक जाते हैं और टेंट लगाते हैं। पूरा दिन जड़ी-बूटी चुनते हैं। अब सभी ग्रामीण लौट आए हैं। मुनस्यारी के निवासी सुंदर कोरंगा ने कहा कि घाटियां बर्फ में दबी हुई हैं, जड़ी-बूटी की तलाश करना असंभव है।

धारचूला के निवासी विक्की चिराल ने कहा कि 3 हजार से अधिक परिवार अपनी आजीविका के लिए इस जड़ी-बूड़ी पर निर्भर रहते हैं। बर्फ पिघलने के बाद हम इसे इकट्ठा करने के लिए जाते हैं, लेकिन इस बार काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम फिर से जाएंगे। अगर इस बार वैसे ही हालत रहेंगे तो हमें भारी नुकसान होगा। साथ ही कहा कि हमें उम्मीद है कि बर्फ ने जड़ी-बूटी को बर्बाद नहीं किया होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments