Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधआशा ज्वैलरी शोरूम में चोरी करने वाले अपराधी गिरफ्तार

आशा ज्वैलरी शोरूम में चोरी करने वाले अपराधी गिरफ्तार

हरिद्वार: थाना कनखल पुलिस ने आशा ज्वैलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में फरार चल रही दो महिलाओं की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार आशा सपरा निवासी सर्वप्रिय बिहार हाल निवासी थाना कनखल हरिद्वार द्वारा उनके ज्वैलरी शोरूम में ग्राहक बन कर आए कुछ अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम देने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए| जिसके चलते पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे फुटेज, मुखबिर तंत्र, मैन्युअल पुलिसिंग समेत अथक प्रयास कर बैरागी कैम्प घुड़सवार पुलिस लाईन के पास से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर गिरोह के 03 आरोपियों को चोरी की ज्वैलरी व घटना में प्रयुक्त 02 स्विफ्ट कार समेत दबोचा। इस मामले में  फरार 02 महिला अभियुक्तताओं की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह शादी समारोह आदि में घूमने के बहाने जाते हैं, वहां लोगों में किसी ना किसी बहाने से घुल मिल जाते हैं और पलक झपकते ही इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इस गिरोह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की लगभग 18 वारदात करने की घटनाओं को कबूला गया है। जिनके आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments