Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिकिसानों के बकाया भुगतान को लेकर धरने पर बैठे हरीश रावत,मच्छरदानी में...

किसानों के बकाया भुगतान को लेकर धरने पर बैठे हरीश रावत,मच्छरदानी में काटी रात


हरिद्वार :पूर्व सीएम हरीश रावत इकबालपुर चीनी मिल में समर्थकों संग किसानों के बकाया भुगतान को लेकर वह धरने पर बैठे हैं। मंगलवार से शुरू हुआ धरना 24 घंटे का हैं। इसलिए हरदा ने रात मच्छरदानी के बीच गुजारी और फिर सुबह उठते ही हैडपंप के नीचे नहाने बैठ गए। वहीं, उत्तराखंड की सियासत में पूर्व सीएम हरीश रावत का यह पैंतरा सत्ता के साथ-साथ अपनों को भी थोड़ा बैचेन कर रहा है। हरिद्वार में उनकी लगातार बढ़ रही सक्रियता लोकसभा चुनाव की तरफ इशारा करती है। वह पूर्व में इस सीट से सांसद बनने के साथ केंद्रीय मंत्री की कुर्सी तक भी पहुंचे थे।
पूर्व सीएम हरीश रावत अपने बयान और दिनचर्या को लेकर इंटरनेट मीडिया पर खासा सक्रिय रहते हैं। उनके पास हर सवाल का जवाब है मगर अपने अंदाज में। राज्य की सियासत में उनके बयान कभी-कभार कांग्रेस को भी असहज कर देते हैं। काफल, आम, माल्टा, नींबू पार्टी के लिए भी उन्हें जाना जाता है।
अब बात हरिद्वार की करते हैं। हरदा खुद को कई बार हरिद्वारी श्लालश् भी बता चुके हैं। लेकिन पिछले दिनों पूर्व मंत्री हरीश सिंह रावत इस सीट पर सक्रिय नजर आए। 2024 का लोकसभा चुनाव वह भी लड़ना चाहते हैं। लेकिन अब हरदा ने फिर से एंट्री मारी है। इसलिए मच्छरदानी और हैडपंप वाला दृश्य भी देखने को मिल रहा है। हालांकि, कुछ माह पूर्व वह हरिद्वार ग्रामीण से विधायक बेटी अनुपमा रावत संग एक थाने के बाहर भी 24 घंटे धरने पर बैठ चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments