Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
HomeUncategorizedकुमाऊ कमिश्नर के महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण से मचा हडकंप,मिली खामियां

कुमाऊ कमिश्नर के महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण से मचा हडकंप,मिली खामियां

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था खराब मिली, चिकित्सकों के रजिस्टर में हस्ताक्षर भी नहीं मिले। इसके अलावा तमाम खामियां उजागर हुई।

कमिश्नर रावत बुधवार को महिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा स्टॉफ से तमाम जानकारियां हासिल कीं। इस दौरान मंडलायुक्त ने हाजिरी रजिस्टर जांचा तो उसमें चिकित्सकों के हस्ताक्षर नहीं मिले। इस पर मंडलायुक्त ने स्पष्टड्ढ किया कि रोस्टर के हिसाब से उपस्थिति होनी चाहिए ताकि मरीज व तीमारदारों को भी चिकित्सकों की उपलब्धता का पता लग सके।
मंडलायुक्त को निरीक्षण के दौरान मरीजों की दवा बाहर से लिखने का पता चला जबकि अस्पताल परिसर में जन औषधि केंद्र खोले गये हैं, इनमें इमरजेंसी दवाइयों को छोडकर सामान्य बीमारियों की दवा मिल जाती है।

निरीक्षण के दौरान पता चला कि चिकित्सक समय से तैनाती भी नहीं ले रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मांगी। उन्होंने अस्पताल में लगे ड्यूटी चार्ज के बारे में पूछा और अस्पताल में मरीजों का हाल भी जाना। इस बीच कुमाऊं कमिश्नर के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हडकंप मचा रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments