Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहाथी ने मचाया उत्पात,वीडियों बना रही युवती पर भड़का

हाथी ने मचाया उत्पात,वीडियों बना रही युवती पर भड़का

देहरादून: मंगलवार की सुबह डोईवाला क्षेत्र में अचानक हाथी के आ जाने से हड़कंप मच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने की कोशिश की। जिस पर हाथी और ज्यादा गुस्से में आ गया और हमला करने के लिए उनकी तरफ दौड़ पड़ा।

इस दौरान डोईवाला दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी पर जा रही स्थानीय युवती भी रुक कर वीडियो बनाने लगी, जिसे देख हाथी उसके पीछे दौड़ने लगा। युवती स्कूटी छोड़कर भाग गई तो हाथी ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जिस जगह पर हाथी चहल कदमी कर रहा था वहां पर एक निजी विद्यालय भी है और गनीमत यह रही कि घटना के समय स्कूल का समय नहीं था। अन्यथा बच्चों पर भी हाथी हमलावर हो सकता था। हाथी को मार्ग पर घूमते हुए देख वन विभाग ने आतिशबाजी कर हाथी को भगाने के प्रयास किए। काफी देर तक हाथी मार्ग पर चहलकदमी करता रहा और बाद में जंगल की ओर चला गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments