Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी भेजी गई बाघिन

कार्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी भेजी गई बाघिन

देहरादून: राजाजी नेशनल पार्क देहरादून में एक और बाघिन शामिल की गई I रात में बाघिन को कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ के जंगल से रेस्क्यू किया गया था। इससे दो साल पूर्व भी एक बाघ व एक बाघिन भेजी जा चुकी है।

सोमवार रात में एक बाघिन को कार्बेट के वरिष्ठ वन्य जीव चिकित्सक दुष्यंत शर्मा ने अपनी टीम के साथ ट्रेंकुलाइज किया। बाघिन के बेहोश होने के बाद उसका परीक्षण किया गया। उसे रात में ही हरिद्वार के राजाजी टाइगर रिजर्व भेज दिया गया। पर्यटन कारोबारी कार्बेट के रामनगर वाले क्षेत्र से बाघ को पकड़ने पर विरोध जता रहे थे। जिस वजह से बाघिन को पकड़ने के लिए कालागढ़ का क्षेत्र चिन्हित किया गया।

दरअसल, राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचुर धौलखंड क्षेत्र में वर्षो से दो बाघिन ही थी। वहां बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व से दो बाघिन व तीन बाघ भेजे जाने की एनटीसीए ने योजना तैयार की थी। जिसके तहत 24 दिसंबर 2020 को बाघ व आठ जनवरी 2021 को एक बाघिन को रेस्क्यू कर राजाजी टाइगर रिजर्व भेजा गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments