Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपूर्व पीएम की पोती ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का...

पूर्व पीएम की पोती ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने अपने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब पुलिस मुख्यालय को शिकायत की है। इधर, उनके पति ने भी तलाक के बदले एक अरब रुपये और ओडिशा से विधायकी का टिकट मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की हैं|

अंद्रीजा का कहना है कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। यही नहीं उन्होंने घर के नौकरों और अरकेश के कुछ साथियों पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है। वहीं, अंद्रीजा के पति अरकेश सिंह ने भी उन पर कई आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अंद्रीजा और वह अलग होना चाहते हैं। इसके लिए तलाक का आवेदन भी करने वाले हैं।

अरकेश सिंह ने कहा कि अंद्रीजा उनसे सरोगेसी के माध्यम से बच्चा मांग रही हैं। साथ ही वह 100 करोड़ रुपये और बालागीर से विधायक का टिकट मांग रही हैं। यह देने पर ही उन्होंने सहमति से तलाक देने की बात कही है।

अरकेश का कहना है कि जब मामला न्यायालय में जाएगा तो जो आदेश होगा उसके आधार पर ही वह खर्च देंगे। इतना पैसा उनके पास नहीं है और न ही टिकट दिलाने की क्षमता। हालांकि, इस मामले में अंद्रीजा का कहना है कि उन्होंने कभी न तो पैसे की मांग की और न ही टिकट की।

बता दें, अंद्रीजा सिंह की शादी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश सिंह से 2017 में हुई थी। अरकेश सिंह ओडिशा के बालागीर से पूर्व सांसद और मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर क्षेत्र में है। बीते कुछ समय से अंद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments