Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसंदिग्ध हालत में मिला युवती का शव

संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव

चंपावत: कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजन द्वारा युवती की हत्या किये जाने की आशंका जताई गयी हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार  सुबह चैकी (फूंगर) क्षेत्र में मंच तामली रोड पर पैती के समीप बन रहे खेल मैदान के पास एक युवती का शव देखा गया। यूवती का शव देखे जाने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतका तल्ली चैकी क्षेत्र की रहने वाली थी। बीती शाम को युवती को चैकी गांव में घूमते हुए देखा गया था। युवती का शव संदिग्ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments