Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधअनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मैक्स जीप, एक मरा, आठ घायल

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मैक्स जीप, एक मरा, आठ घायल

चंपावत: बुधवार सुबह खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स जीप बनबसा में स्ट्रोंग फार्म के पास अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हुए है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्ताल में भर्ती कराया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीखपुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।  

बताया जा रहा है कि नंदराम(45) पुत्र प्रताप राम घरघाट वार्ड धारचूला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों में बबलू, योगेश तिवारी, मंजू तिवारी, जयंती देवी, सुरेंद्र सिंह कैलाश, लक्ष्मी देवी, आजाद आदि नाम शामिल है।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments