Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जांय गैंरसैंण में अवस्थापना विकास...

गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किए जांय गैंरसैंण में अवस्थापना विकास कार्य: संधू

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में गैंरसैंण अवस्थापना विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैंरसैंण में अवस्थापना विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाय। साथ ही सीएस ने गैरसैण क्षेत्रार्न्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर अन्य विभागों समेत भराणीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा कीI

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने गैंरसैण अवस्थापना विकास कार्यों के तहत नगर पंचायत गैंरसैंण के विभिन्न वार्डां में 12.5 मीटर ऊंचाई एलईडी हाईमास्ट लाइटों (एसआईटीसी) को लगाने, नगर पंचायत के क्षेत्रार्न्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग में लगभग 3.5 किमी क्षेत्र में सिंगल आर्म पोल पथ प्रकाश लाईटों की व्यवस्था, अन्य संवेदनशील स्थानों पर सोलर लाइटों की व्यवस्था, सिंचाई उपखण्ड गैंरसैंण की आवासीय कॉलोनी में प्रमुख अभियन्ता बैस कैम्प भवन निर्माण, भराणीसैंण विधानसभा भवन के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की।

इसके अलावा उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, हेमकुण्ड साहिब दर्शनार्थ जाने वाले गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल के श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों के आवागमन का मुख्य मार्ग एनएच 109 गैरसैंण से होकर गुजरता है। इसलिए यहां सेवा सुविधाओं के विकास हेतु आधारभूत संरचना के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। यहां पर बेहतरीन सुविधाओं के विकास से स्थानीय जनता, यात्रियों, पर्यटकों, विधानसभा सत्र के दौरान आने वाले प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी लाभ मिलेगा।

बैठक में इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्धन, सचिव हरीचंद सेमवाल एवं सिंचाई, कृषि एवं शहरी विकास विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments