Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने कि क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम की समीक्षा

मुख्य सचिव ने कि क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव डा. एस एस संधू ने शुक्रवार को सचिवालय में क्राइम एण्ड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क एण्ड सिस्टम (सीसीटीएनएस) की प्रदेश में प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरों (एनसीआरबी) के प्रगति डेशबोर्ड में उत्तराखण्ड राज्य को देश में चौथा स्थान तथा 10 पर्वतीय राज्यों में दूसरा स्थान मिला है। उत्तराखण्ड राज्य में 100 प्रतिशत पुलिस थाने सीसीटीएनएस से जुडे़ है। राज्य के शत् प्रतिशत थानों में सीसीटीएनएस के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षित मानव संसाधन तथा डाटाबेस उपलब्ध है।

इस दौरान मुख्य सचिव डा. एस एस संधू ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर में पुलिस थानों में नवीनतम तकनीक के प्रयोग हेतु इंन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, फिंगर प्रिंट स्कैनर की व्यवस्था, ई ऑफिस के डाटा बेकअप की व्यवस्था तथा क्रिटिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसिस के लिए अबाधित कनेक्टिविटी, साइबर फॉरसेनिक डिविजन के विकास के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा किया जाय।

बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, एडीजी अमित सिन्हा एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments