Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeअपराधअवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो दबोचे

अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो दबोचे


देहरादून : देर रात ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर आबकारी विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर एक लग्जरी कार में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि देर रात सूचना मिली की दिल्ली नंबर की एक लग्जरी कार होंडा सिटी से कुछ लोग हरिद्वार की ओर से तस्करी कर अंग्रेजी शराब ऋषिकेश लेकर आ रहे हैं। सूचना के बाद विभाग ने दबिश देने के लिए नाकेबंदी कर दी। श्यामपुर रेलवे फाटक के समीप एक कार को रोका गया।
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि होंडा सिटी कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार के भीतर से आठ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। शराब तस्करी के आरोप में मौके से मनोज और अमित दोनों निवासी ऋषिकेश को गिरफ्तार किया गया। तस्करी में प्रयुक्त कार सीज कर दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments