Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डअगले दो हफ्ते में लॉन्च होगा बीएसएनएल 4G

अगले दो हफ्ते में लॉन्च होगा बीएसएनएल 4G

देहरादून: केंद्रीय आईटी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अगले दो हफ्ते में बीएसएनएल 4G को लॉन्च किए जाने का बड़ा एलान किया हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल ने 200 साइटों के साथ 4जी नेटवर्क शुरू करना शुरू कर दिया है और तीन महीने के परीक्षण के बाद, यह प्रति दिन औसतन 200 साइटों को लॉन्च करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नवंबर-दिसंबर तक बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क को 5जी में अपग्रेड कर दिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने आगे कहा कि 4जी-5जी टेलीकॉम स्टैक हमने भारत में विकसित किया है। इन स्टैक की तैनाती बीएसएनएल के साथ शुरू हो गई है। चंडीगढ़ और देहरादून के बीच 200 साइटों की स्थापना की गई है और अगले अधिकतम दो सप्ताह के भीतर यह लाइव हो जाएगा।

बीएसएनएल ने 1.23 लाख से अधिक साइटों वाले 4जी नेटवर्क की तैनाती के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईटीआई लिमिटेड को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक का अग्रिम खरीद ऑर्डर दिया है। बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क के लिए टीसीएस देशभर के करीब एक लाख साइट्स पर इंस्टॉलेशन और रखरखाव काम देखेगी।

बता दें, इसी साल फरवरी में बीएसएनएल के बोर्ड ने टीसीएस की अगुवाई वाले कंसोर्शियम से इक्विपमेंट के लिए लगभग 24,500 करोड़ रुपये की डील को मंजूरी दी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments