Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
HomeUncategorizedदो दिन बाद फिर शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा

दो दिन बाद फिर शुरू हुई हेमकुंड साहिब यात्रा

देहरादून: बारिश और बर्फबारी के चलते पिछले दो दिन से प्रभावित हेमकुंड साहिब की यात्रा आज शनिवार से दोबारा शुरू हो गयी हैं। घांघरिया से 15 सौ तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गये हैं, जबकि गोविंदघाट से 700 तीर्थयात्री घांघरिया के लिए रवाना हुए हैं।

तड़के प्रशासन ने हेमकुंड यात्रा पर घांघरिया में दो दिनों से यात्रा खुलने का इंतजार कर रहे यात्रियों को रवाना कर दिया हैं। 1500 यात्रियों का जत्था एसडीआरएफ की देखरेख में हेमकुंड पहुंच चुका है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा रूट पर कोई दिक्कत नहीं है। हेमकुंड यात्रा पैदल मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड के बीच रास्ते में जमी बर्फ को गुरूद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों व मजदूरों ने हटा दिया है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग को सुचारू किए जाने के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी गई है।

एसडीआरएफ की टीम भी हेमकुंड तक का दौरा कर वापस लौटी है।अगर मौसम साफ रहा तो प्रशासन तड़के सीमित संख्या में यात्रियों को घांघरिया से हेमकुंड भेज सकता है। हेमकुंड साहिब की यात्रा दो दिनों से बर्फबारी के चलते रोकी गई है। हेमकुड यात्रा मार्ग पर अटलाकोटी से हेमकुंड तक एक फिट से अधिक बर्फ रास्ते में मौजूद थी। बर्फ के बीच बनी रास्ते में ताजा बर्फ जमी होने के कारण सीढ़ीनुमा रास्ते में खतरा हो सकता था जिससे प्रशासन ने दो दिनों से यात्रा को रोका गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments