Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधएक ही रात में घर और दुकान में लाखों की चोरी

एक ही रात में घर और दुकान में लाखों की चोरी

पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल

हल्द्वानी: शहर में चोरों ने इस बार एक ही रात में एक दुकान व एक घर में धावा बोल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे पुलिस की रात्रि गस्त पर सवाल उठने लगे है। चोरों ने घर से 10 लाख रुपए से अधिक के जेवर सहित अन्य सामान ले गए। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार तल्ली हल्द्वानी सुयाल कालोनी निवासी कैलाश परिहार ने बताया कि 26 मई को वह पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ हैदराबाद एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर कोई नहीं था। गुरुवार शाम पत्नी व एक बेटे के साथ वापस लौटे तो एक कमरे का सामान अस्त व्यस्त मिला। ये देख उनके पैरो तले से जमीन खिसक गई। जब वह कमरे के अंदर गए तो अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे।

छानबीन की तो करीब दस लाख के ज्वेलरी, 40 हजार की नकदी सहित बच्चों के गुल्लक गायब मिले। चोर मकान के पीछे के हिस्से में लगी खिडकी की ग्रिल, जाली और शीशा तोडकर अंदर घुसे थे। अनुमान लगाया कि चोरी 26 या 27 की रात हुई होगी, क्योंकि खिडकी से कमरे में काफी मात्रा में धूल घुसी हुई है। गुरुवार रात ही पुलिस घटनास्थल पहुंच गई थी। चोरों ने उसी रात तिकोनिया में रईस अहमद की जनता आटोमोबाइल वर्कर में धावा बोल कर वहा भी चोरी कर पुलिस की चैकसी पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिए है चोरों की इस वारदात से नगर वासियों का विश्वास पुलिस के ऊपर से उठ गया है चोरों ने वर्कशॉप की दीवार तोडकर गल्ले से 70 हजार रुपए उड़ा लिए। दोनों ही पीडि़तों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौप कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments