Latest news
प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक 23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प

[t4b-ticker]

Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगा नदी के बीच फंसे बुजुर्ग ने पत्थर पर गुजारी रात, सुबह...

गंगा नदी के बीच फंसे बुजुर्ग ने पत्थर पर गुजारी रात, सुबह जल पुलिस ने किया रेस्क्यू

ऋषिकेश: मुनिकीरेती के पास 65 वर्षीय एक बुजुर्ग को पूरी रात गंगा के बीच पत्थर पर गुजारनी पड़ी। सुबह जब लोग भ्रमण के निकले तब बुजुर्ग ने मदद के लिए आवाज लगाई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद बचाव दल ने बुजुर्ग को सुबह रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय बुजुर्ग भगवान दास ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर शाम गंगा नदी में पानी कम होने के कारण वह छोटी धारा को पार कर गंगा के बीच टापू पर चला गया। और कुछ देर के लिए वहीं सो गया, देर रात जब आंख खुली तो टापू के आसपास पानी भर रहा था। बुजुर्ग ने एक बड़े पत्थर पर बैठकर रात गुजारी बुधवार की सुबह जब आस्था पथ पर लोग प्रातः भ्रमण पर निकले तो इस बुजुर्ग ने मदद के लिए आवाज लगाई।

बुधवार की सुबह करीब छह बजे जब स्थानीय नागरिक की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम मुनिकीरेती को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जानकी सेतु के पास गंगा के बीच फंसा हुआ है। सुबह आपदा प्रबंधन दल की ओर से रेस्क्यू कर इस बुजुर्ग को सकुशल बाहर निकाला गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन दल को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। सुबह के वक्त एक राफ्टिंग कंपनी के गाइड व अन्य लोगों की मदद से इस बुजुर्ग का नदी के बीच से रेस्क्यू किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments