Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डखेत में मंडुआ बुआई करते सीएम धामी को देख चौंके लोग

खेत में मंडुआ बुआई करते सीएम धामी को देख चौंके लोग

उत्तरकाशी: रविवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के ग्राम शिरोर में मंडुआ की बुआई की। सीएम धामी अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मिलेट्स का प्रचार प्रसार हो रहा है उसी का परिणाम है कि आज देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर मोटे अनाज (मिलेट्स) की मांग बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 73 करोड़ रुपये की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है। कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद एमएसपी पर कर रही है और किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है।

ग्राम सिरोर नेताला में सीएम सुबह भ्रमण पर निकले और ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने खेतों में पावर वीडर से जुताई की। मुख्यमंत्री ने राज्य में होने वाले श्रीअन्न उत्पादों को बढ़ावा देने के मकसद से ग्राम सिरोर में लाइन शोइंग विधि से मंडुआ की बुआई की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक लिया। ग्राम सिरोर में लाइन शोइंग विधि से मंडुआ की बुवाई करने के साथ ही उन्होंने महिलाओ को मंडुए के बीज वितरित किए। नहीं, राज्य के मोटे अनाजों को प्रोत्साहित करने में भी पुष्कर पीछे नहीं हैं। मंडुआ, झंगोरा जैसे पहाड़ी अनाज को खूब बढ़ावा दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments